✍️होली, रमजान से पहले जगतपुर का निरीक्षण , क्षेत्राधिकार डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने शांति व्यवस्था का जायजा लिया ✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️होली, रमजान से पहले जगतपुर का निरीक्षण , क्षेत्राधिकार डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने शांति व्यवस्था का जायजा लिया ✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈

✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र में आगामी होली और रमजान त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी और जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने जगतपुर थाना के चारों रोडो का व जगतपुर के कस्बे का निरीक्षण किया पुलिस कर्मियों ने जगतपुर कस्बे का भ्रमण किया और ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में गांव की समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई जगतपुर कस्बे में प्रशासन ने ड्रोन कैमरा का उपयोग कर प्रमुख स्थान का निरीक्षण किया उन्होंने त्योहार के दौरान होली के आयोजनों वालों स्थलों और बिजली के तारों के आसपास संभावित जोखिमों का भी आकलन किया ।

क्षेत्राधिकार गिरजा शंकर त्रिपाठी ने थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए उन्होंने किसी भी अपनी घटना को रोकने और त्योहारों को शांतिपूर्वक तथा सोहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होली और रमजान के अवसर पर सभी लोगों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना था ।वही इस मौके पर उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह,अजय मालिक,अमन कुमार, ऋषिकेश कुमार काशीराम, अजीत सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह ,गुलाम गौस, व कांस्टेबल दीपक यादव, पवन यादव, हरेंद्र ,संतोष यादव, रवि आदि मौजूद रहे ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



