✍️शंकरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि क्रांतिवीर ने ग्राम वाशियों को होली के पर्व पर सामग्री वितरित की ✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️शंकरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि क्रांतिवीर ने ग्राम वाशियों को होली के पर्व पर सामग्री वितरित की ✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈
✍️रंगों के उल्लास और इबादत की रौनक के बीच जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में सामाजिक एकता और सौहार्द की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। होली एवं पाक माह रमजान के पावन अवसर पर क्रांतिवीर प्रधान प्रति निधि ने अपने निजी आवास पर गांव के समस्त परिवारों को आमंत्रित कर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधान द्वारा प्रत्येक परिवारों को चीनी, रवा, मेवा, मैदा एवं गरी जैसी त्योहारों में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उपहार प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष स्पष्ट झलकता दिखाई दिया।
अपने संबोधन में प्रधान प्रतिनिधि क्रांतिवीर ने कहा, “होली और रमजान दोनों ही पर्व हमें प्रेम, त्याग और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। हमारा गांव सदैव एकता और भाईचारे की पहचान रहा है, और इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”प्रधान की इस पहल को ग्रामीणों ने सामाजिक समरसता की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम ने गांव में सांप्रदायिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का कार्य किया। इस अवसर पर संदीप कुमार,जीत समर बहादुर,अयोध्या प्रसाद ,अभय,राहुल मौर्य सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं एवं मिठाई वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



