उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोझया भीखम शाह का वार्षिकोत्सव संपन्न✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोझया भीखम शाह का वार्षिकोत्सव संपन्न✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली ‼️ 

👉बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो आए हो किस बगिया से , गीत पर बच्चों ने मचाया धमाल,

शिक्षक शिवकुमार सिंह ने निजी खर्चे पर विद्यालय को दिया दो कूलर दान, 

प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने अंगवस्त्रम देकर सभी का किया सम्मान👈

✍️विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोझैया भीखम शाह के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों—नृत्य, नाटक और गीतों—के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस, कार्यक्रम में छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया राजस्थानी डांस बूमरो बूमरो ने शमा बांध दिया, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां से कार्यक्रम में चार चांद लग गए सरकारी स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चों में प्रतिभा निखारने का जो प्रयास विद्यालय द्वारा शुरू किया गया है वह अनुकरणीय है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना रहे विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह रहे , अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार सिंह के कुशल संचालन , में कार्यक्रम आगे बढ़ा ब्लॉक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह ने जगतपुर ब्लॉक में शिक्षा की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया, विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार सिंह ने निजी कोष से कक्षा एक और दो के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए दो बड़े कूलर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार को सौंपा, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कहा कि विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को सहायक शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह ने नकद पारितोषिक देकर के विद्यार्थियों का मान , बढ़ाया।। प्रधानाध्यापक दीपक कुमार एवं अध्यापक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर पर अपना योगदान दिया और स्थान बनाया है जिसकी सभी अतिथियों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार मुदिता बाजपेई शिवकुमार सिंह सुषमा तिवारी कंचन लता धीरेंद्र प्रताप सिंह आरती शर्मा विवेक कुमार सिंह आभा बिंदादीन ज्ञान देवी दुर्गेश नंदिनी दिवाकर मिश्रा। ग्राम प्रधान बबलू चौधरी, राजकुमार सिंह चौहान उमेश द्विवेदी अजय आरपी संतोष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।। राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर आभार वक्तव्य दिया।। बहुत ही बेहतरीन कार्यक्रम के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक बहनों का साथियों का हृदय तल से आभार✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️

 


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *