उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️FLN प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का हुआ समापन✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️FLN प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का हुआ समापन✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️ब्लाक संसाधन केन्द्र जगतपुर में निपुण भारत मिशन अन्तर्गत दो बैच में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का आज समापन हुआ।प्रशिक्षण ले रहे कुल 100 अध्यापकों/ शिक्षा मित्रों को भाषा शिक्षण की योजना और रणनीतियों की समझ के साथ साथ गणित विषय को बच्चो के लिए आनंद दाई बनाने के लिए सन्दर्भदाताओं एआरपी अजय कुमार सिंह , धर्मेन्द्र शर्मा ,पूजा कुमारी , केआरपी शशि प्रभा व अलका सिंह द्वारा बहुत ही रोचक तरीके बताए गए| प्रशिक्षण के दौरान बहुत ही उत्साहवर्धक गतिविधियां कराई गयी जो विद्यालय में बच्चो के गुणवत्ता संवर्धन में सहायक होंगी।खण्ड शिक्षा अधिकारी जगतपुर प्रियंका सिंह शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए अकादमिक सत्र 2023-24 की रणनीतियों पर समझ बनाकर बेहतर तरीके से कार्य करते हुए बच्चों के अच्छे प्रदर्शन की अपील की साथ ही शिक्षको को अपने कई अनुभव व प्रेरक व्यक्तित्वों से जोड़ते हुए अग्रणी भूमिका में रहते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विकास खंड NAT परिणाम, निपुण लक्ष्य एप का प्रयोग, निपुण विद्यालय असेसमेंट,ICT प्रतियोगिता सहित कई क्षेत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर जनपद में अग्रणी भूमिका में है इसके लिए टीम जगतपुर का धन्यवाद ज्ञापित किया✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *