✍️जगतपुर में हिंदू एकता भगवाधारी संगठन की विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित✍️

✍️जगतपुर में हिंदू एकता भगवाधारी संगठन की विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️हिंदू एकता भगवाधारी संगठन की ओर से सोमवार को जगतपुर कस्बे से गदागंज तक एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति एवं आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना रहा।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रदेश सचिव संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व श्रद्धा प्रकट की।यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे की शान के बीच पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर दीपक कुमार, नितिन यादव, माया लक्ष्मी, शिलीप श्रीवास्तव, संतोष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



