✍️तिरंगे के रंग में रंगा जगतपुर , बाजारों में बढ़ी रौनक✍️

✍️तिरंगे के रंग में रंगा जगतपुर , बाजारों में बढ़ी रौनक✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत रविवार के दिन 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर जगतपुर चौराहे की चारों रोड़ों की तरफ देशभक्ति के रंग में रंगी हुई है। रविवार को तिरंगे की खरीदारी करते लोग देशभक्ति का उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं। चौक-चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों तक हर तरफ केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखरी हुई है। 26 जनवरी को लेकर बाजारों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। दुकानों पर तिरंगे झंडे, टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, बैंड और बच्चों के लिए आकर्षक सामान की बिक्री तेजी से बढ़ी है। शहर के चौक, रिकाबगंज, देवकाली, नाका, रीडगंज सहित अन्य बाजारों में लगने वाली अस्थायी और स्थायी दुकानों पर तिरंगे से जुड़ी सामग्रियों की जमकर
बिक्री हो रही है। बाजारों में छोटे कागजी झंडे से लेकर बड़े साइज के कपड़े वाले तिरंगे तक की खूब मांग है। इसके साथ ही बच्चों के लिए देशभक्ति स्लोगन वाली टोपी और बैज खरीदना खास पसंद कर रहे हैं।जगतपुर चौराहा के पास के दुकानदार अमन कुमार अग्रहरी ने कहा कि झंडे और बैज सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। युवतियां तिरंगे के रंग वाली चूड़ियां खूब खरीद रही हैं। एक दिन में करीब 10 हजार रुपये की बिक्री हुई है। चौक बाजार के दुकानदार नरेश सोनकर ने कहा कि युवाओं में
तिरंगा टी-शर्ट और पटका का क्रेज सबसे ज्यादा है। एक दिन में करीब आठ हजार से ज्यादा की बिक्री हुई है। विद्यार्थी बुक डिपो के अमित मौर्य ने कहा कि बड़े साइज के झंडों की मांग स्कूलों और संस्थानों से आ रही है, जिससे कारोबार में तेजी आई है। घर की सजावट के लिए तिरंगा लड़ियां भी लोग खूब खरीद रहे हैं✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



