✍️विकास खंड जगतपुर में किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के स्थानांतरण का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित✍️

✍️विकास खंड जगतपुर में किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के स्थानांतरण का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित✍️
‼️जगतपुर रायबरेली ‼️
✍️विकास खंड जगतपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के स्थानांतरण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड परिसर में क्षेत्र के किसान भाइयों को कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई।कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों को संबोधित करते हुए योजना के महत्व और सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुनी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में सीधे धनराशि स्थानांतरित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को योजना के लाभ, पात्रता तथा समय-समय पर ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री एनपीसीआई और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बारे में भी जानकारी दी, ताकि सभी पात्र किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा। किसानों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर जनप्रतिधि राम प्रकाश ग्राम प्रधान मखदूमपुर, रमेश यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हथकुई, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव बीज भण्डार प्रभारी वीरेंद्र कुमार ऑपरेटर विजेंद्र कुमार तथा क्षेत्र के सम्मानित किसान छेदीलाल, प्रदीप कुमार सिंह, मायाराम, राम सहारे, राजदेव, हरगोविंद सिंह तथा शशांक कुमार आदि उपस्थित रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



