उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान आयोजित महिलाओं, छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर सिखाए✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान आयोजित महिलाओं, छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर सिखाए✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️रायबरेली के जगतपुर चौराहे पर मंगलवार शाम मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
यह अभियान जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम का उपयोग कर लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया। थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने विद्यालय से लेकर चौराहे तक पैदल गश्त भी की।कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 शामिल हैं।इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उप निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि ऐसे अभियानों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें सशक्त महसूस करने में मदद मिलती है।
इस मौके पर उप निरीक्षक अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंचम लाल सोनकर, जीशान शाहिद, हेमंत, कांस्टेबल पवन, राकेश, हरेंद्र, अर्चना यादव और अंजली सहित जगतपुर थाने की टीम मौजूद रही✍️

✍️ पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *