उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️प्राथमिक विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी से कराए जा रहे निजी कार्य, जांच के आदेश✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️प्राथमिक विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी से कराए जा रहे निजी कार्य, जांच के आदेश✍️

👉जगतपुर (रायबरेली)👈

0-3840×2160-0-0#

✍️विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत ग्राम टाघन में प्राथमिक विद्यालय कूड टाघन में तैनात सफाई कर्मी श्रीमती कुसुमा देवी ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार वह विद्यालय में नियमित रूप से सफाई कार्य कर रही थीं, लेकिन विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा उनसे स्कूल के कार्य के अतिरिक्त अपने घर के निजी कार्य कराए जाते थे। आरोप है कि उनसे सब्जी लाना, कपड़े धुलवाना तथा अन्य घरेलू काम कराए जाते थे।पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने निजी कार्य करने से मना किया तो उन्हें धमकाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा यह कहा गया कि यदि उनके निजी कार्य समय पर नहीं किए गए तो उनका

0-3840×2160-0-0#

स्थानांतरण किसी दूरस्थ विकासखंड में करा दिया जाएगा। इस धमकी से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है।पीड़िता ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जगतपुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी प्रवीन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी✍️

0-3840×2160-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *