उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️आम के पेड़ों पर चला आरा, जिम्मेदार मौन


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP


✍️आम के पेड़ों पर चला आरा, जिम्मेदार मौन✍️

‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️

✍️थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। आरोप है कि वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से हरियाली पर लगातार आरा चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हरे और फलदार पेड़ों की कटान से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं और संबंधित विभाग कार्रवाई करने की बजाय चुप्पी साधे हुए है।जानकारी के अनुसार जगतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर तिराहे के पास स्थित एक बाग में हरे आम के पेड़ों पर आरा चला दिया गया।

0-3840×2160-0-0#

बताया जा रहा है कि बिना किसी अनुमति के फलदार पेड़ों की कटाई की जा रही है। आम के पेड़ों की कटान से क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हरे पेड़ों की कटान हो रही है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे वन माफिया के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की हरियाली पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है वही जब इस संबंध में वन विभाग के रेंजर रवि कुमार भारती से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है उचित कार्रवाई की जाएगी ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *