✍️गणतंत्र दिवस पर शंकरपुर इंटर कॉलेज में कुछ खास पल यादगार बन गए….✍️

✍️गणतंत्र दिवस पर शंकरपुर इंटर कॉलेज में कुछ खास पल यादगार बन गए….✍️
👉शंकरपुर के पूर्व छात्र इंजीनियर रामखेलावन वर्मा चीफ जनरल मैनेजर की कार्यशैली की हो रही है घर-घर प्रशंसा👈
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के पूर्व छात्र जगतपुर क्षेत्र के रहने वाले मनोहरगंज निवासी इंजीनियर रामखेलावन वर्मा चीफ जनरल मैनेजर ने छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी शिक्षा और गुणवत्ता के लिए संसाधन हेतु ₹100000 का चेक प्रबंधक हरिचन्द्र बहादुर सिंह को दिया इस नेक कार्य की चहूं ओर प्रशंसा हो रही है । वही रिटायर्ड डिप्टी एसपी आशा पाल सिंह और श्याम सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप धन मुद्रा प्रदान की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी विशिष्ट अतिथि आशापाल सिंह पूर्व डिप्टी एसपी विशिष्ट अतिथि रामखेलावन वर्मा इंजीनियर चीफ जनरल मैनेजर रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने से लेकर लड्डू वितरण तक के कार्यक्रम में पूरी तरह अनुशासन एवं आपसी प्रेम और भाईचारे का परिदृश्य देखने को मिला।
कॉलेज के प्रबंधक और राना बेनी माधव सिंह समिति शंकरपुर के संस्थापक अध्यक्ष ने राना पार्क में लगी 1857 क्रांति के अमर सेनानायक राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समस्त समिति के पदाधिकारियो और अतिथियों के साथ प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और कॉलेज के पदाधिकारी सहित क्षेत्र के सम्मानित लोगों की मौजूदगी रही । सभी ने राना साहब की कुलदेवी दुर्गा धाम स्थित दुर्गा मैया के दर्शन किए पूजा वंदन किया। कॉलेज के बीचो-बीच में बने स्तंभ पर भी फूल माला अर्पित किए गए कॉलेज के अंदर बने मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा और भगवान शंकर जी पर फूल माला अर्पित किए गए इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ राना साहब की प्रतिमा और सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित करने के साथ प्रारंभ हुआ। सभी के अंदर कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें सरस्वती वंदना स्वागत गीत संविधान देशभक्ति ओजस्वी भाषण छात्रछात्राओं द्वारा प्रदर्शित किए गए जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ।
दूरदराज क्षेत्र से आए हुए सम्मानित अतिथियों का सम्मान बैच अलंकृत कर शाल ओढाकर और फूल माला से किया गया। इस मौके पर पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान कर चुके अवकाश प्राप्त समाज के अग्रणी सम्मानित लोगों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जनपद मुख्यालय से पधारे पंकज तिवारी रोहित सिंह रवि शुक्ला आदि ने कार्यक्रम की जमकर सरहाना की। ध्वजारोहण मार्च पास्ट एवं अन्य गतिविधियों में व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार सिंह का भी विशेष योगदान रहा । मनोहरगंज निवासी रामखेलावन वर्मा इंजीनियर चीफ जनरल मैनेजर ने ₹100000 का चेक प्रबंधक हरचंद बहादुर सिंह को सौप छात्र छात्राओं के लिए उत्तम शिक्षा और प्रयोगशाला परीक्षण
लाइब्रेरी जो भी आवश्यकता होगी पूरी करने का प्रस्ताव रखा गया यही नहीं श्री वर्मा ने कहा कि एक फंड ऐसा भी बनाया है जिसमें कॉलेज में पढ़े लिखे छात्र जो आज अच्छे-अच्छे पदो विभागों प्राइवेट सेक्टर व्यवसाय में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं अगर वह चाहे तो कॉलेज फंड में एक छोटी सी मदद कर कालेज में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान कर सकते हैं जिससे कॉलेज और छात्र छात्राओं की आर्थिक मदद की पूर्ति होगी और प्रगति के मार्ग अत्यधिक प्रशस्त होंगे। रिटायर्ड डिप्टी एसपी आशापाल सिंह ने अपने आशीष बचन में छात्रछात्राओं को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया एवं कॉलेज के कुशल प्रबंधक हरचंद बहादुर सिंह की
कार्यशैली की जमकर बढ़ाई की उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस एवं विभिन्न अवसरों में मुझे इंतजार रहता है कि मैं शंकरपुर इंटर कॉलेज आऊं मुझे यहां से विशेष प्रेम है क्योंकि मैं यहीं से पढ़ा लिखा हूं । कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ सिंह ने किया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों और पदाधिकारीयों सहित सभी को अंग वस्त्र और बैच लगाकर फूल माला से सम्मानित किया। राना समिति शंकरपुर के पदाधिकारी बुधेंद्र बहादुर सिंह ने भी अपना आशीर्वाद वचन संबोधन किया श्याम सिंह और आशापाल सिंह 5000,500,500200,100,100,500 द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप धन मुद्राएं दी।
राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर के अध्यक्ष धीरज सिंह संयोजक अरुणेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी बीपी सिंह श्याम सिंह समर बहादुर सिंह सुनील सिंह सहित समिति पदाधिकारी एवं अतिथियों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की। डिप्टी एसपी आशा पाल सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी पर्व और त्यौहार से कम नहीं है प्रबंधक श्री हरचंद बहादुर सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष मन से प्रेरणा आशा होती है कि आने वाले वर्ष में पिछले वर्ष से अधिक बढ़ चढ़कर ऐसे कार्यक्रम संपन्न हो जिसमें प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं ।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी बहुत ही बड़ाई हुई प्रबंधक हरचंद बहादुर सिंह ने अपने आशीष वचन में कहा कि कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे तरीके से करते हैं जिससे बहुत ही अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं । कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी अपने आशीष बचन में बच्चों को आशीर्वाद दिया और कॉलेज स्टाफ को इस गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न करने के लिए बधाई दी। साथ ही कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्र भर से आए अतिथियों के कार्यक्रम की जमकर सराहना की✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



