✍️गांव की एकता ही समाज की असली ताकत : पद्मश्री सुधा सिंह✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️गांव की एकता ही समाज की असली ताकत : पद्मश्री सुधा सिंह✍️
शिव मंदिर निर्माण के शुभारंभ व होली पर डोमापुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित
सुधा ने अंगवस्त्रम से सैकड़ों महिलाएं-पुरुषों को किया सम्मानित, होली पर उड़ा लाल गुलाल
आस्था,उल्लास के बीच डोमापुर ग्राम सभा में दिखी सामाजिक समरसता
👉महाराजगंज, रायबरेली👈
✍️ सोमवार को ढोलक की थाप, अबीर-गुलाल की रंगत क बीच हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच डोमापुर ग्राम सभा आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। भगवान शिव मंदिर निर्माण (प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार) के शुभारंभ एवं होली के पावन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामसभा डोमापुर की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इसी अवसर पर ओलंपियन, पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्डी एवं मॉडर्न कोच फैक्ट्री की खेल अधिकारी सुधा सिंह ने ग्रामीणों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और होली की मंगलकामनाएं दीं। सुधा सिंह ने महिलाओं के माथे पर अबीर-गुलाल लगाया, उन्हें आत्मीयता से गले लगाया, बच्चों को दुलराया और सभी ग्रामवासियों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। सम्मान पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सुधा सिंह ने कहा कि गांव की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक स्थलों का संरक्षण ही समाज की वास्तविक ताकत है। शिव मंदिर का निर्माण हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से ही गांव सशक्त बनता है। ओलंपियन सुधा सिंह ने समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी हैं और समाज व देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 
👉ससुराल पहुंचीं पद्मश्री सुधा सिंह, ‘अपनी बहू’ के स्वागत में मुस्कुराया डोमापुर👈
ओलंपियन, पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सुधा सिंह जैसे ही अपनी ससुराल डोमापुर पहुंचीं, ग्रामसभा की सैकड़ों महिलाओं के चेहरे गर्व और स्नेह से खिल उठे। ग्रामीण महिलाओं ने अपनी बहू का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और होली की शुभकामनाएं दीं। सुधा सिंह ने महिलाओं को स्नेहपूर्वक गले लगाया, अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी और बच्चों को दुलारते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों, विशेषकर बेटियों को खेल के लिए समय और प्रोत्साहन अवश्य दें, क्योंकि खेल केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि
अनुशासन,आत्मविश्वास और राष्ट्रीय पहचान का भी मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार और समाज साथ दें तो गांव के बच्चे भी आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन सिंह (सीएम सिंह) एवं सुधा सिंह की अनूठी पहल पर आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। चन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि यह मंदिर निर्माण ग्राम समाज की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने होली को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए कहा कि रंगों का यह उत्सव आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामवासियों का आह्वान किया कि डोमापुर सामाजिक एकता की मिसाल बनकर आगे बढ़े। ग्रामीण सुबह से समझ में शामिल हुए और दोपहर दो बजे तक यह कार्यक्रम चलता रहा। सम्मान समारोह में सुधा सिंह के पति अमित सिंह, सासू मां सत्यवती सिंह, अजीत सिंह, ज्योति सिंह, सहित शिवनाथ सिंह परिवारजन उपस्थित रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



