✍️ जगतपुर के तिवारीपुर गांव में छात्रों-महिलाओं को आत्मरक्षा कौशल सिखाया,मिशन शक्ति अभियान: हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️ जगतपुर के तिवारीपुर गांव में छात्रों-महिलाओं को आत्मरक्षा कौशल सिखाया,मिशन शक्ति अभियान: हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति अभियान’ का पांचवां चरण आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्रों और महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन भी किया।जगतपुर के विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत तिवारीपुर गांव में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में यह जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और अध्यापिकाओं को सशक्त बनाना था। तिवारीपुर के प्रधान अजीज ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ महिलाओं को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए महिलाएं अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचा सकती हैं।पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत गांव की महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन
1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 जैसे नंबर शामिल थे।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उप निरीक्षक अमन कुमार ,ऋषिकेश तथा कांस्टेबल संतोष यादव, हरेंद्र,महिला कॉन्स्टेबल एकता श्रीवास्तव, आरती शर्मा, आरती यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



