उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️बैरिहार में खेतों से सोलर पैनल व झटका मशीन चोरी, ग्रामीणों में दहशत✍️

Fast News UP

 

✍️बैरिहार में खेतों से सोलर पैनल व झटका मशीन चोरी, ग्रामीणों में दहशत✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

0-3840×2160-0-0#

👉जनपद के बैरिहार गांव में बीते कुछ दिनों से खेतों में चोरी की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है👈

✍️प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 मार्च 2026 को बैरिहार निवासी रितिक तिवारी व अजय कुमार के खेत से झटका मशीन की बैटरी व अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया। इसी दौरान गांव के ही अजीत यादव के खेत में लगाए गए बक्से का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया।इसके बाद 23 मार्च 2026 को बैरिहार निवासी ऋषभ तिवारी के खेत से सोलर पैनल चोरी कर लिया गया तथा बक्से का ताला तोड़ने की कोशिश की गई।चोरों के हौसले यहीं नहीं थमे और 24 मार्च 2026 को अजय कुमार के खेत से झटका मशीन गायब कर दी गई। वहीं 25 मार्च 2026 को रितिक तिवारी के खेत में लगा सोलर पैनल भी चोरी कर लिया गया।लगातार हो रही इन घटनाओं से किसानों में भय व आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही रात में गश्त बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *