उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर भीषण जलभराव: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NHAI और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन✍️

Fast News UP

 

✍️जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर भीषण जलभराव: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NHAI और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन✍️

‼️जगतपुर (रायबरेली),पत्रकार रितिक तिवारी‼️

✍️क्षेत्र के जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर भीषण जलभराव के चलते पूरी सड़क जलमग्न हो गई है और पानी अब लोगों के घरों के भीतर तक पहुंचना शुरू हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से त्रस्त स्थानीय नागरिकों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कहा कि प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के निर्माण के दौरान बने बाईपास ने स्थानीय समस्याओं को बढ़ा दिया है। बाईपास निर्माण के वक्त पुरानी जल निकासी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया और वर्तमान में महज कुछ पाइपों के सहारे पानी निकाला जा रहा है, जो इस गंभीर जलभराव की मुख्य वजह है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों से लगातार स्थायी जल निकासी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। अधिकारियों की इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। श्री राना ने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था नहीं बनाई गई तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। उन्होंने मांग की कि तत्काल मौके से पानी निकालकर सड़क और घरों को राहत पहुंचाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जनता की समस्या पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, शिवप्रसाद तिवारी, अमित कुमार, विकास रावत, मनोज निर्मल, मंटू अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *