रायबरेली में रात के अंधेरे में हरे महुआ के पेड़ों की कटान का आरोप, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में रात के अंधेरे में हरे महुआ के पेड़ों की कटान का आरोप, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
रायबरेली | पूरे जीत सिंह
रायबरेली के पूरे जीत सिंह गांव में रात के अंधेरे में हरे महुआ के पेड़ों की कटान किए जाने का मामला सामने आया है।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर हरे महुआ के पेड़ों की कटाई दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेड़ों की कटान का आरोप ठेकेदार राजेंद्र पाल पर लगाया गया है। वहीं, बलराम सिंह पुत्र रामनरेश सिंह के इंजन और आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई है। पेड़ों की बिक्री में धीरेंद्र पुत्र रामपाल और नाथू पुत्र सुखराम के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों के संरक्षण में कटान होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि वन विभाग मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करता है या नहीं।

📢 जनहित में अपील: हरे पेड़ों की अवैध कटान पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
रिपोर्ट: फास्ट न्यूज़ यूपी
शिवेंद्र प्रताप सिंह | चीफ एडिटर



