✍️बैरीहार गांव ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा ✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️बैरीहार गांव ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा ✍️
👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️रायबरेली जिला की जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशों के आधार पर बैरीहार गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार सोनकर और ग्राम प्रधान करन बहादुर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया ।चौपाल में मनरेगा के कार्य और मजदूरी भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी विस्तृत बातचीत की गई वही चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार सोनकर ने पांच ग्रामीणों की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जिसमें ग्रामीण बजरंगी पुत्र महावीर निवासी बैरीहार , राजाराम पुत्र मटरू निवासी बैरीहार, प्रदीप निर्मल पुत्र शिवराम निर्मल निवासी बैरीहार, बदलू पुत्र सूरजदीन निवासी बैरीहार अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी बैरीहार को परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता थी जिसमें ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार सोनकर ने मौके पर पांचो समस्याओं का निस्तारण किया ।

ग्रामीणों के साथ आवास, पेंशन, खड़ंजा, चक रोड, नाली ,नाला और शौचालय निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर भी चर्चा की गई गांव में साफ सफाई, प्रकाश पेयजल और जल निकासी की व्यवस्था में सुधार पर भी ध्यान विचार विमर्श किया गया संचारी रोगों की रोकथाम टीकाकरण, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शिखा पांडे, एनम तारा श्रीवास्तव,आशा बहु मीनू ,पंचायत सहायक सत्यम शर्मा ,सफाई कर्मचारी सुखदेव प्रसाद,कोटेदार अशोक कुमार, बीडीसी मटरू यादव, बीएलओ आशा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता,सहित लगभग 25 लोग उपस्थि रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



