✍️विशाल भंडारे में दिखी सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता की झलक पूर्ण श्रद्धा✍️

✍️विशाल भंडारे में दिखी सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता की झलक पूर्ण श्रद्धा✍️
👉जगतपुर, रायबरेली।👈
✍️भक्ति और सेवा के संगम में सजा विशाल भंडारा बढ़ा सामाजिक सौहार्द। महाशिवरात्रि भंडारे ने दिया एकता और समरसता का संदेश
धार्मिक आयोजन में उमड़ा जनसैलाब। सामाजिक भाईचारे की मिसाल बना भंडारा भक्ति एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर धार्मिक आयोजन भव्यता एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ॐ नमः शिवाय के अखंड जप एवं विधि-विधान से सम्पन्न हवन-पूजन की पावन पूर्णाहुति के उपरांत सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली रोड स्थित माता पार्वती एवं भगवान शिव शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
आयोजन समिति के अनुसार भक्ति-भाव से ओत-प्रोत इस भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण दोपहर से प्रारंभ होकर भगवान भोलेनाथ की इच्छा से देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनो धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किए।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ आधार मिलता है। साथ ही युवाओं में धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था एवं जागरूकता भी बढ़ती है।
आयोजकों ने समस्त भक्तजनों के मंगलमय जीवन, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सदैव सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



