✍️गूगल मैप गैंग’ का भंडाफोड़, मंदिरों को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार ✍️

✍️गूगल मैप गैंग’ का भंडाफोड़, मंदिरों को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार ✍️
👉जगतपुर रायबरेली👈 
✍️रायबरेली पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडा फोड़ किया है जो आधुनिक तकनीक और शातिराना पैंतरे बाजी के दम पर मंदिरों को अपना निशाना बना रहा था। दिनांक 6 जनवरी 2026 की रात को थाना क्षेत्र जगतपुर के शंकरपुर गांव में स्थित श्री दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए थे जिस संबंध में मंदिर के पुजारी शिव बहादुर वाजपेई के द्वारा जगतपुर थाने में तहरीर दी गई तभी जगतपुर की थाने की पूरी टीम अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली राजीव कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकार डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 11. 1.2026 की रात्रि को थाना जगतपुर व सर्विलांस
की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शारदा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सामने से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया परंतु कार सवार व्यक्तियों द्वारा वाहन नहीं रोका गया जब पुलिस टीम द्वारा उन्हें घेर लिया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त गोविंद सिंह निवासी बडपुरा थाना फूफ़ जनपद भिंड मध्य प्रदेश के बाएं पैर में गोली लग गई तथा अन्य अभियुक्त मोनू भदोरिया निवासी उदितपुर थाना कोतवाली नगर जनपद भिंड मध्य प्रदेश ,अरविंद निवासी उर्दू मोहल्ला थाना
कोतवाली जनपद इटावा, आनंद निवासी गोसाई खेड़ा थाना सरेनी जनपद रायबरेली, बबलू सिंह निवासी मांधातापुर नेवादा थाना ऊंचाहार को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा घायल अभियुक्त गोविंद को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया गिरफ्तारसुधा अभिव्यक्तियों को निराशदही पर उनके साथ ही सुनील निवासी संकेश्वर थाना कोतवाली नगर औरैया, सुमन पत्नी नेवल निवासी सूर्य नगर घाटमपुर थाना सूर्य नगर जनपद कानपुर देहात को थाना क्षेत्र के ऊंचाहार बरगदहा सड़क पर बने मंदिर के पास नियमनुसार गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना जगतपुर में
अभियोग पंजीकृत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया वही गिरफ्तार करने वाली जगतपुर पुलिस टीम में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी , उप निरीक्षक अमित सिंह,अजय मालिक,ऋषिकेश कुमार,नागेंद्र नाथ मिश्रा,काशी राम,अजीत सिंह,मुख्य आरक्षी दीपक कुमार यादव,संतोष यादव,आरक्षी हरेंद्र,रवि,राम कुमार,जयदेव, शिव प्रकाश,दीपांशु, महिला आरक्षी अर्चना यादव व एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव,उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह,शेखर बालियान, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, आदि शामिल रहे ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



