उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर डलमऊ मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगी रोक✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️जगतपुर डलमऊ मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगी रोक✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️रायबरेली के जगतपुर डलमऊ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने अवैध रूट से गुजर रहे ट्रैकों और डंपरों से हो रही लगातार दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी विनय कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक और डंपरों की आवाजाही रोकी गई वही नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा गया पुलिस ने चेतावनी दी कि नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों के

0-3840×2160-0-0#

खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जानकारी के अनुसार फैजाबाद ,सुल्तानपुर ,अमेठी और प्रतापगढ़ से आने वाले भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए डलमऊ पुल पारकर गदागंज होते हुए जगतपुर क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल कर रहे थे इन सभी भारी वाहनों के कारण सड़के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही थी और ग्रामीणों की जान को खतरा बना हुआ था हाल ही में एक तेज रफ्तार डंपर एक दुकान में घुस गया था जिससे दुकानदार की मौत हो गई थी इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश था। वही इस मौके जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने नेतृत्वत में भी

0-3840×2160-0-0#

जगतपुर पुलिस के उप निरीक्षक अमित सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक यादव, कांस्टेबल अभिषेक निशाद,पवन,संतोष आदि भी भारी वाहनों की चेकिंग करके उन्हें डाइवर्जन का कार्य कर रहे थे। वही जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राणा और स्थानीय निवासियों जैसे एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव, विश्वनाथ त्रिवेदी ,सनी तिवारी पुलिस की इस कार्यवाही का स्वागत किया है स्थानीय लोगों ने मांग की की नो एंट्री व्यवस्था को स्थाई रूप से लागू रखा जाए और इसकी नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं को रोका जा सके✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *