✍️एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी छात्रा, ऊंचाहार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत समझा पुलिस का काम बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की पहल✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी छात्रा ऊंचाहार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत समझा पुलिस का काम बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की पहल✍️
👉ऊंचाहार ,रायबरेली 👈
✍️ऊंचाहार कोतवाली महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी पहल की गई छात्रों को प्रशासनिक व्यवस्थाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से एनटीपीसी आवासीय परिषद स्थित डीएवी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा जानवी साहनी को 1 दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया या कार्यक्रम नारी सुरक्षा सम्मान के संकल्प को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया जानवी साहनी के कोतवाली परिषद पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें सम्मान पूर्वक सेल्यूट किया महिला आरक्षी ने उन्हें पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय और एंटी पीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा ने उन्हें कार्यालय ले गए जहां जानवी ने विधिवत कार्य भार संभाला एक दिन की कोतवाल के रूप में जानवी ने पुलिस की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा उन्होंने कार्यालय में बैठकर जन शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया जानी जानवी ने
सीसीटीएनएस रूप में मुकदमों के ऑनलाइन दर्ज होने की प्रक्रिया देखी अपराध रजिस्टर संख्या चार और आठ का निरीक्षण किया तथा बंदीग्रह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया कार्यालय कार्यों के बाद जानवी साहनी ने नगर के मुख्य चौराहों का दौरा किया उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई इस दौरान उन्होंने पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारू रूप से चले उन्होंने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले को रोक कर उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी मिशन 5.0 का उद्देश्य केवल कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि
धरातल पर बेटियों को सशक्त बनाना है उन्होंने कहा कि जानवी ने जिस आत्मविश्वास के साथ पुलिसिंग को समझा हुआ अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा इस अवसर पर अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत उप निरीक्षक सुजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे इस पहल से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हुई है और भविष्य की पीढ़ी में कानून के प्रति विश्वास भी बढ़ा है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



