उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️खेत में पानी को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; दो गंभीर घायल✍️

Fast News UP

 

✍️खेत में पानी को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; दो गंभीर घायल✍️

👉जगतपुर (रायबरेली)👈

✍️ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में खेत में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मारपीट में मधुबाला सिंह पत्नी रमन सिंह (उम्र 51 वर्ष) और युवराज सिंह पुत्र रमन सिंह (उम्र 24 वर्ष) घायल हुए। सीएचसी जगतपुर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. एल.पी. सोनकर ने बताया कि दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं, ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *