उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️मिशन शक्ति अभियान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जगतपुर के अलावल पुर गांव, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रोझैया भीखम शाह में छात्रों महिलाओं को आत्मरक्षा कौशल दिखाया✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️मिशन शक्ति अभियान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जगतपुर के अलावल पुर गांव, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रोझैया भीखम शाह में छात्रों महिलाओं को आत्मरक्षा कौशल दिखाया✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️ ✍️रायबरेली जिले के जगतपुर विकास खंड अंतर्गत अलावलपुर गांव, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रोझैया भीखम शाह, में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं, बच्चियों को जागरूक किया गया।यह अभियान जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम का उपयोग कर लोगों तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में बच्चो के द्वारा विद्यालय से लेकर चौराहे तक पैदल गस्त किया गया ।कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 शामिल हैं।गांव की महिलाओं ने इस अवसर पर आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ऐसे अभियानों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें सशक्त महसूस करने में मदद मिलती है। इस मौके पर उप निरीक्षक अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीशान शाहिद, हेमंत, कांस्टेबल पवन, राकेश, हरेंद्र, अर्चना यादव और अंजली सहित जगतपुर थाने की टीम मौजूद रही।वही इस मौके पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रोझैया भीखम शाह के प्रधानाचार्य दीपक कुमार भी मौजूद रहे ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *