✍️रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 अभियान उफरामऊ गांव में महिलाओं को किया जागरूक ✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 अभियान उफरामऊ गांव में महिलाओं को किया जागरूक ✍️
‼️मिल एरिया,रायबरेली‼️
✍️रायबरेली के उफरामऊ गांव में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया। यह अभियान मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया।पुलिस टीम ने जागरूकता संदेश फैलाने के लिए चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम का उपयोग किया। इसके माध्यम से लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई गई।कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन
1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 शामिल थे।छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि ऐसे अभियान छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें सशक्त महसूस करने में मदद करते हैं। इस अवसर पर मिल एरिया पुलिस टीम से उप निरीक्षक रामप्रताप, कांस्टेबल नीलम और प्रिया राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



