चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए-डीएम

चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए-डीएम
रायबरेली:- 08 फरवरी 2026,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों का हाल जाना। उन्होंने घायलों के इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे में तेज रफ्तार कार ने 09 महिलाओं को टक्कर मार दी थी, जिसमें 04 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी वही 05 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी ऊंचाहार राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल (पुरुष) डॉ पुष्पेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
ब्यूरो चीफ
फास्ट न्यूज यूपी



