उत्तरप्रदेशरायबरेली

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हाहाकार…कार की टक्कर मे एक ही गांव की चार लड़कियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल…गांव में मचा कोहराम

Fast News UP

Listen to this article

👉गंगा एक्सप्रेस-वे पर हाहाकार…कार की टक्कर मे एक ही गांव की चार लड़कियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल…गांव में मचा कोहराम👉
👉घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तान पुर जनौली गांव के पास की है
👉घटना तब घटी ज़ब एक निमंत्रण से आधा दर्जन महिलाये घर वापस लौट रही थी👉👇👇👇पूरी खबर 👇👇👇👇
रविवार शाम करीब 7.00 बजे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक निमंत्रण से पैदल जा रही एक ही गांव की महिलाओ पर तेज रफ्तार कार कहर बनकर टूट पड़ी। दरअसल जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर नियंत्रण खो चुके कार ड्राइवर ने सामने से नौ लड़कियों को रौंद दिया है। जिसमें चार लड़कियों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।


दृश्य इतना भयावह रहा की एक्सप्रेस-वे पर लड़कियां ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। गौरतलब है की अभी गंगा एक्सप्रेस वे फिलहाल ट्रैफिक के लिए नहीं खोला गया है। स्थानीय लोग ही अभी इस एक्सप्रेस वे पर चल रहे हैं।जानकारी के मुताबिक जगतपुर थानाक्षेत्र के चूली गांव में कोई धार्मिक आयोजन था।
इस दौरान आसपास के तमाम लोग भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे थे। शाम करीब 7 के लगभग दर्जन भर लड़कियां पैदल ही अपने घर लौट रही थीं।
इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवाई,
परिजनों में मचा कोहराम, ड्राइवर फ़रार
मृतकों की पहचान शालिनी पुत्री जंग बहादुर, हिमांशी पुत्री दल बहादुर, रश्मि पुत्री रामरतन और आसमा के रूप में हुई है। सभी युवतियां ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थीं। दुर्घटना को खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इस भीषण दुर्घटना में 5 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
👇👇👇मृतको की सूची 👇👇👇
1. -आसमा पत्नी विदेश नि० चूली कोडर थाना जगतपुर रायबरेली उम्र 18 वर्ष
2. – हिमांशी पुत्री स्व० दलबहादुर नि0 कोडर थाना जगतपुर रायबरेली उम्र-23 वर्ष
3. – शालिनी पुत्री जंगबहादुर नि0 कोडर थाना जगतपुर रायबरेली उम्र- 22 वर्ष
4. – रश्मि पुत्री रामरतन नि0 कोडर थाना जगतपुर रायबरेली उम्र-14 वर्ष
👇👇👇👇घायलो की सूची 👇👇👇
5. घायल – रिया पटेल पुत्री रमणेश बहादुर पटेल नि0 कोडर चूली थाना जगतपुर रायबरेली उम्र-14 वर्ष।
6. घायल- प्रिया पटेल पुत्री रमणेश बहादुर नि0 कोडर चूली थाना जगतपुर रायबरेली उम्र-12 वर्ष (रेफर एम्स)
7. घायल- साधना पुत्री जगंबहादुर नि0 कोडर थाना जगतपुर रायबरेली उम्र-9 वर्ष
8. मीना पुत्री भगवानदीन नि० चूली थाना जगतपुर रायबरेली उम्र-22 वर्ष
9. रेशमा पुत्री बृजेश कुमार नि0 कोडर थाना जगतपुर रायबरेली उम्र- 14 वर्ष
👉मौके पर पहुंचे जिले आलाअधिकारी 👉


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *