✍️जगतपुर थाना में समाधान दिवस आयोजित, पांच शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जगतपुर थाना में समाधान दिवस आयोजित, पांच शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन शिकायतें राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित हैं, जिनके समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं।
टीमें शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।थाना प्रभारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान प्राथमिकता में है। फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।समाधान दिवस में उप निरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा, सर्वेश चंद्र, अमित सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, धर्मेंद्र सिंह तथा लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर, आलोक अवस्थी और विजय अग्रहरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



