✍️होटलों पर शराब पिलाई तो होगी सख्त कार्रवाई, आबकारी निरीक्षक- खगेन्द्र सिंह✍️

✍️होटलों पर शराब पिलाई तो होगी सख्त कार्रवाई, आबकारी निरीक्षक- खगेन्द्र सिंह✍️
👉ऊंचाहार-रायबरेली👈
✍️त्यौहारों के मद्देनजर रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कारवाई जारी है। शुक्रवार दोपहर बाद आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह की अगुवाई में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी रखते हुए ढाबा,होटल संचालकों में हलचल पैदा कर दी है।उन्होंने होटलों व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाने की अपील की है ।आबकारी निरीक्षक ने शुक्रवार को छापेमारी की शुरुआत जगतपुर क्षेत्र से की । उन्होंने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर छापा मारा और दुकान के स्टॉक के साथ साथ शराब की गुणवत्ता की भी जांच की ।
इसके बाद उन्होंने एक एक करके राजमार्ग के किनारे स्थित कई ढाबों पर छापा मारा । इस दौरान कही कुछ भी आपत्तिजनक तो नहीं मिला किंतु उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी । इसके बाद आबकारी टीम ने ऊंचाहार क्षेत्र के मॉडल शॉप , भैंसापुर सवैया , एनटीपीसी गेट नंबर दो , उसरैना आदि शराब की दुकानों पर छापा मारा । उन्होंने ऊंचाहार के कई होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान ने शराब न पिलाने के निर्देश दिए। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक खगेन्द्र सिंह,अमरेंद्र सिंह , अरविंद कुमार और राम जान की भी शामिल रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



