जगतपुर को नए थानाध्यक्ष वागीश मिश्रा से बड़ी उम्मीदें, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ीं अपेक्षाएँ
Fast News UPSend an emailJuly 4, 2026Last Updated: July 4, 2026
32
Fast News UP
जगतपुर को नए थानाध्यक्ष वागीश मिश्रा से बड़ी उम्मीदें, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ीं अपेक्षाएँ
जगतपुर। जगतपुर थाना क्षेत्र को नए थानाध्यक्ष वागीश मिश्रा के रूप में नया नेतृत्व मिला है। उनके सामने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, अपराध पर नियंत्रण रखना तथा आम जनता का विश्वास मजबूत करना प्रमुख चुनौती होगी।
क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन, मादक पदार्थों की बिक्री तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग उठती रही है। ऐसे में अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए थानाध्यक्ष इन मामलों में किस प्रकार की रणनीति अपनाते हैं और क्या बड़े स्तर पर कार्रवाई देखने को मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों की अपेक्षा है कि पुलिस की सक्रियता बढ़े, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो, अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगे तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण मिले। यदि इन चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होता है तो जगतपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सकती है।
साथ ही चर्चा इस बात की भी है कि क्या वागीश मिश्राअपने कार्यों और निष्पक्ष पुलिसिंग से ऐसी पहचान बना पाएंगे, जैसी पूर्व में अजय कुमार राय और पंकज त्यागी ने अपने कार्यकाल के दौरान छोड़ी थी। इसका उत्तर आने वाला समय और उनके द्वारा किए गए कार्य ही देंगे।
फिलहाल जगतपुर की जनता को नए थानाध्यक्ष से निष्पक्ष, पारदर्शी और सख्त कानून व्यवस्था की उम्मीद है। यदि अवैध खनन, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई होती है, तो यह क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक शुरुआत साबित हो सकती है।