✍️संकटमोचन धाम में गूंजे हनुमान जी के जयकारे, संगीतमय सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ क्षेत्र✍️
✍️संकटमोचन धाम में गूंजे हनुमान जी के जयकारे, संगीतमय सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ क्षेत्र✍️
जगतपुर, रायबरेली‼️
रिपोर्टर/[रितिक तिवारी]
✍️रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। पूरे रघुवीर त्रिवेदी गांव स्थित संकटमोचन धाम में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना की और पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्ध श्रीपति पीठ हरपुर हल्ला के महाराज श्री गोविंद भाई जी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। संगीत की मधुर धुनों पर जब सुंदरकांड की चौपाइयां गूंजी, तो वहां मौजूद हर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठा। भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है। प्रमुख आयोजक:राम दुलारे त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह,राकेश त्रिवेदी, सर्वेश त्रिवेदी, एडवोकेट योगेन्द्र तिवारी,मनोज त्रिवेदी, अशोक त्रिवेदी, विनीत तिवारी और राहुल त्रिवेदी रहे। वही सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद संकटमोचन हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई। कार्यक्रम के अंत में भक्त जनों को प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे✍️



