उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर थाने में कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक , शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील✍️

Fast News UP

 

✍️जगतपुर थाने में कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक , शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील✍️

 ‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️

✍️रायबरेली। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जगतपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि “किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।”क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि “कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी।”बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *