उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइल

✍️संकट मोचन धाम में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु✍️

Fast News UP

✍️संकट मोचन धाम में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु✍️

​‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️

विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे रघुवीर त्रिवेदी स्थित संकट मोचन धाम में शनिवार को भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्ति भाव से सराबोर इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के विधि-विधान से पूजन-अर्चन और वंदन के साथ हुआ। तत्पश्चात आमंत्रित गायक मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीतमय सुंदरकांड के पाठ ने पूरे परिसर को अध्यात्म और भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। ढोलक, मंजीरों और वाद्य यंत्रों की मधुर थाप पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते नजर आए।पाठ के समापन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच विशाल प्रसाद का वितरण हुआ।इस धार्मिक अनुष्ठान का सफल आयोजन राम दुलारे त्रिवेदी एवं सर्वेश त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस शुभ अवसर पज्ञानेंद्र तिवारी, एडवोकेट योगेंद्र तिवारी, मनोज त्रिवेदी और पीयूष सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *