✍️जगतपुर समाधान दिवस में सात शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर हुआ निस्तारण✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जगतपुर समाधान दिवस में सात शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर हुआ निस्तारण✍️
‼️ जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️शनिवार को जगतपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिला अधिकारी डलमऊ फरीद अहमद खान ने की।समाधान दिवस के दौरान कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जो सभी राजस्व से संबंधित थीं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शेष शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाधान दिवस के अवसर पर, लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर, आलोक अवस्थी, उदित जयसवाल, लेखपाल आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक जीशान, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ऋषिकेश, उपनिरीक्षक अजीत सिंह सहित कांस्टेबल पवन यादव, रवि, लवकुश, नरेश पाल, शिवशंकर यादव विपिन मिश्रा अर्चना यादव, हरेंद्र ,मदन व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



