उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर पुलिस ने बैटरी इन्वर्टर चोर को पकड़ा, चोरी के समान और वाहन सहित एक गिरफ्तार ✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️जगतपुर पुलिस ने बैटरी इन्वर्टर चोर को पकड़ा, चोरी के समान और वाहन सहित एक गिरफ्तार ✍️

👉जगतपुर रायबरेली 👈

✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर पुलिस ने बैटरी और इनवर्टर चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान और एक वाहन भी बरामद किया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है पुलिस के मुताबिक 4 जनवरी 2026 को जगतपुर निवासी अजीत कुमार अग्रहरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पप्पू इंटरप्राइजेज से 2 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे दुकान के कर्मचारी आशीष प्रजापति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 10 इनवर्टर और 12 बैटरी चोरी कर ली थी इस शिकायत के आधार पर जगतपुर थाने में मुकदमा संख्या 02/2026 चोरी के संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई जांच के दौरान 6 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी आशीष प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति निवाशी डांडे का पुरवा थाना भदोखर को शारदा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से 4 चोरी के इनवर्टर 6 चोरी के बैटरी और होंडा सिटी कार बरामद हुई बरामद वाहन को मोटर वाहन के अधिनियम की धारा 207 के तहत जप्त कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है यह पूरी कार्यवाही थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह, नागेन्द्र नाथ मिश्रा, कांस्टेबल दीपक कुमार यादव, जयदेव, रवि,पवन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *