✍️ ऊंचाहार विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने गरीबों को बांटे कंबल✍️

✍️ ऊंचाहार विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने गरीबों को बांटे कंबल✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत तिवारीपुर गांव में गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने करीब 1500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया कार्यक्रम का आयोजन तिवारीपुर ग्राम प्रधान अजीज ने किया।वही ऊंचाहार विधायक ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा के लोग परिवार की तरह हैं इनके हर सुख दुख में उपस्थित होना हमारा कर्तव्य है इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है अपने लोगों को साथ मिलकर कंबल देने का अवसर मिला, सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की गई जिसमें हर गरीब के घर
तक राशन, किसानों को समय से फसल तैयार करने के लिए किसान सम्मन निधि, पेंशन रोजगार देने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रहे हैं, हर घर जल योजना के तहत लगातार पानी की टंकियां का निर्माण कराया जा रहा है प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है वही इस मौक बिन्नु सिंह प्रधान, शुभेंद्र सिंह प्रधान, दीपू सिंह चौहान,दिलीप जयंत, एसपी सिंह चौहान ,रिंकू सिंह, प्रदीप सिंह, जयराम, दीपक कुमार, बसंत लाल, राजेश पटेल, मुकेश कुमार, बुद्धि लाल, अरशद,विनायक सिंह, अरुण सिंह, छोटू सिंह,अभिलाश, कौशल आदि कई लोग मौजूद रहे ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



