उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइल

✍️किसान की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगभग चार घंटे जाम किया मार्ग✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️किसान की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगभग चार घंटे जाम किया मार्ग✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

0-3840×2160-0-0#

✍️जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने जगतपुर-डलमऊ संपर्क मार्ग पर विश्वनाथगंज चौराहे के पास शव रखकर करीब चार घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।जानकारी के अनुसार बिछौरा गांव निवासी सुरेश (55) पुत्र अयोध्या प्रसाद की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई।

0-3840×2160-0-0#

परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शुक्रवार सुबह शव को लेकर विश्वनाथगंज चौराहे पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक जगतपुर पंकज त्रिपाठी व ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय कुमार राय अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

0-3840×2160-0-0#

करीब चार घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया।मृतक के बेटे अमित कुमार ने थाने में तहरीर देकर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर, फील्ड ऑफिसर व दो अन्य लोगों पर कर्ज वसूली को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पांच लाख रुपये के जमा करने के लिए दबाव व धमकी दी गयी थी✍️

0-3840×2160-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *