✍️NIEPA के राष्ट्रीय मंच पर अपने नवाचारों को साझा करेंगे प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय सिंह✍️

✍️NIEPA के राष्ट्रीय मंच पर अपने नवाचारों को साझा करेंगे प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय सिंह✍️
✍️राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) द्वारा नौ थीम पर आधारित केस स्टडी एवं वीडियो डॉक्यूमेंटरी के लिए आवेदन मांगे गए थे l जिसमे पूरे देश से चयनित 55 लोगो को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल मे राष्ट्रीय मंच पर अपने विद्यालय मे किए जा रहे कार्यों व नवाचारो को साझा का अवसर मिलेगा उत्तर प्रदेश से चयनित 4 अध्यापको मे रायबरेली जनपद से अजय कुमार सिंह, (निवासी हरिपुर, विकासखंड लालगंज )प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बरगदहा विकास क्षेत्र रोहनिया को community participation for school transformation विषय पर 17 से 19 जनवरी 2026 तक आयोजित सेमिनार मे अपने विद्यालय में किया जा रहे कार्यो व नवाचारो को रखने का अवसर
मिलेगा। बताते चलें कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह द्वारा एक ओर जहां विद्यालय के भौतिक परिवेश को सजाने संवारने का कार्य किया गया वहीं दूसरी ओर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर कार्य करते हुए समाज को भी विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया गया l अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय का समस्त स्टाफ टीम भावना से कार्य करते हुए समाज में बेसिक को नई पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है l शैक्षणिक रख रखाव व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते हुए इन्होंने विकास क्षेत्र व जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



