✍️यूरिन व श्वास समस्या से पीड़ित महिला के लिए संजीवनी बनी एएलएस एंबुलेंस, समय पर पहुंचाकर बचाई जान✍️

✍️यूरिन व श्वास समस्या से पीड़ित महिला के लिए संजीवनी बनी एएलएस एंबुलेंस, समय पर पहुंचाकर बचाई जान✍️

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए लगातार जीवनदायिनी साबित हो रही है। ताजा मामला रायबरेली जिले के खीरों ब्लॉक का है, जहां समय रहते मिली चिकित्सीय मदद से एक महिला की जान बचा ली गई।मिली जानकारी के अनुसार, खीरों ब्लॉक के ग्राम अकोहरिया (पोस्ट सैनी) निवासी शिवकुमार की पत्नी बृजरानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें यूरिन एवं श्वास लेने में गंभीर समस्या होने लगी। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने बिना समय गंवाए तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए एएलएस एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया।
एम्बुलेंस कर्मियों ने तत्परता से दिया प्राथमिक उपचार
सूचना मिलते ही एएलएस एंबुलेंस (वाहन संख्या: UP32EG6390) त्वरित गति से मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात एएमटी संजय मिश्रा ने मरीज की गंभीर स्थिति को भांपते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और वाहन में उपलब्ध लाइफ सपोर्ट सुविधाओं की मदद से उन्हें संभाला।
एम्स से लोहिया अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया
मरीज को पहले तत्काल एम्स रायबरेली ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस पायलट पुष्पेंद्र पाल ने सूझबूझ और सुरक्षित तरीके से समयबद्ध वाहन संचालन करते हुए मरीज को बिना देरी किए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया।
परिजनों ने जताया आभार
समय पर उचित उपचार और एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता के कारण मरीज की हालत में सुधार हुआ, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। पीड़ित परिवार ने एएलएस एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का दिल से आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि ‘मेंड केयर 365’ द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सरकार की यह निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️


