उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️प्राथमिक विद्यालय बरगदहा मे हुआ निपुण आकलन✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️प्राथमिक विद्यालय बरगदहा मे हुआ निपुण आकलन✍️

✍️ रोहनिया ,रायबरेली 👈 ✍️परिषदीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और बच्चों के शैक्षिक बुनियादी स्तर को रखने के उद्देश्य से जनपद में निपुण आकलन अभियान प्रारंभ है l इस अभियान के तहत कक्षा एक और दो में अध्यनरत बच्चों का मूल्यांकन किया जा रहा है जिसके आधार पर विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा l निपुण आकलन की जिम्मेदारी डाइट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड प्रशिक्षणर्थियों को सौंप गई है l इसी क्रम में आज रोहनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बरगदहा में भी डीएलएड प्रशिक्षणर्थियों शिप्रा मौर्या व वर्षा यादव द्वारा कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आकलन एप के माध्यम से किया गया l विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि निपुण आकलन में विद्यालय के बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही व बच्चों ने बड़े उत्साह से इस आकलन में प्रतिभाग करते हुए इसे एक उत्सव के रूप में मनाया l विद्यालय के अध्यापक आकांक्षा त्रिपाठी,आशुतोष प्रताप सिंह व अंजना सिंह विद्यालय को नई पहचान दिलाने हेतु एक टीम के रूप मे समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *