उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीगंज मे हुआ निपुण आकलन✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीगंज मे हुआ निपुण आकलन✍️

👉 रोहनिया रायबरेली 👈

✍️ रायबरेली जिला के रोहनिया विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत परिषदीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और बच्चों के शैक्षिक बुनियादी स्तर को परखने के उद्देश्य से जनपद में निपुण आकलन अभियान प्रारंभ है l इस अभियान के तहत कक्षा एक और दो में अध्यनरत बच्चों का भाषा व गणित का मूल्यांकन किया जा रहा है जिसके आधार पर विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा l निपुण आकलन की जिम्मेदारी डाइट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड प्रशिक्षणर्थियों को सौंप गई है l इसी क्रम में आज रोहनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीगंज में भी डीएलएड प्रशिक्षणर्थियों पूनम साहू व स्वाती यादव द्वारा कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आकलन एप के माध्यम से किया गया l विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती साधना तिवारी ने बताया कि निपुण आकलन में विद्यालय के बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही व बच्चों ने बड़े उत्साह से इस आकलन में प्रतिभाग करते हुए इसे एक उत्सव के रूप में मनाया ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *