उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️शिक्षा चौपाल का आयोजन कर अभिभावकों को किया गया जागरूक ✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

👉*शिक्षा चौपाल का आयोजन कर अभिभावकों को किया गया जागरूक*👈

✍️विद्यालयों को निपुण बनाने की योजना के अंतर्गत बुधवार केेे दिन राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनभागीदारी बढ़ाने, बच्चों की उपस्थिति की नियमितता व उपस्थिति प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदामापुर विकास क्षेत्र जगतपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए बच्चों के भविष्य निर्माण में विद्यालय के साथ-साथ उनकी क्या भागीदारी है इस पर चर्चा करते हुए बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आए इसके लिए उन्हें प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में विगत वर्ष चयनित तीन छात्रों अंकुश,विकास व लक्ष्मी

के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय के सर्वाधिक उपस्थिति वाले छः बच्चो को समानित होने का अवसर मिला। निपुण लक्ष्य मानक की प्राप्ति का प्रदर्शन भी किया गया जिसके अंतर्गत बच्चो द्वारा दीक्षा एप का प्रयोग व निपुण लक्ष्य ऐप से बच्चों के हिंदी पढ़ने की गति आदि का प्रदर्शन किया गया, साथ ही बच्चों के लगभग 50 अभिभावको के फोन पर दीक्षा ऐप व निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड कराया गया।विद्यालय के बच्चो को मिलने वाली सुविधाएं यथा खेल का सामान,गणित व विज्ञान किट,सक्रिय पुस्तकालय,स्मार्ट क्लास संचालन डी बी टी आदि के संदर्भ में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी गई । ग्राम प्रधान राजू सिंह , ए आर पी अजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार, ने अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए शिक्षा चौपाल के माध्यम से जन भागीदारी बढ़ाकर निपुण लक्ष्य प्राप्ति के समयबद्ध कार्यक्रम में अभिभावकों का सहयोग मांगा जिसके लिए उपस्थित अभिभावकों में समर्पण देखने को मिला ।विद्यालय में समर्पित भाव से कार्य कर रहे अध्यापकों रजनीश सिंह व प्रमोद कुमार की उपस्थिति की अभिभावकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपनी समस्याओं को भी साझा किया जिनका त्वरित निदान भी किया गया। क्षेत्र में गुणवत्ता परक शिक्षा दे रहा यह उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अलग पहचान बना रहा है।विद्यालय में कराए गए कायाकल्प संबंधी कार्यों के लिए विद्यालय परिवार ने ग्राम प्रधान राजू सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम सभा में स्थित 6 विद्यालय के समस्त शिक्षक व सैकड़ों के संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *