उत्तरप्रदेशरायबरेली

हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम का शुभारंभ


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम का शुभारंभ

रायबरेली,20अक्टूबर। एचयूएल, पीओएन, और कारगिल ने ग्रुप एम के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की नई माताओं और 2-6 वर्ष की आयु के बच्चे की सामान्य माताओं के बीच पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए हेलो डॉक्टर दीदी प्रोजेक्ट शुरू किया है। हेलो डॉक्टर दीदी प्रोजेक्ट का संचालन उत्तर प्रदेश के 12 जनपद (बदायूँ, बरेली, शाहजहाँपुर, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, सीतापुर, रायबरेली, हमीरपुर, फ़तेहपुर और गोंडा) में किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की नई माताओं और 2-6 वर्ष की आयु के बच्चे की सामान्य माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर सामुदायिक बैठक करके जागरूक किया जाएगा। हेलो डॉक्टर दीदी प्रोजेक्ट मोबाइल वॉयस आधारित सेवा है जिसके लिए गर्भवती महिलाओं, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की माताओं को 07878781003 पर मिस्ड कॉल करके उन्हें पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें उनकी सुविधानुसार साप्ताहिक आधार पर बच्चे के पोषण और स्वच्छता से संबंधित ऑडियो संदेश प्राप्त होंगे।


5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पोषण और संक्रमण के बीच सीधा संबंध है। यदि बच्चा संक्रमण से पीड़ित है, तो वह निश्चित रूप से कुपोषण का शिकार होगा। इसलिए, यह प्रोजेक्ट पोषण और स्वच्छता के संदेशों पर केंद्रित है।
रायबरेली जिले में सुश्री पूजा यादव, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हेलो डॉक्टर दीदी प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। जिला लॉन्च कार्यक्रम में जिला कार्य क्रम अधिकारी आईसीडीएस, तथा पंचायत राज, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, जिले के सभी सीडीपीओ भी शामिल हुए थे। इसके अलावा, ग्रुपएम के राष्ट्रीय स्तर के अधिकारी, राज्य स्तर के अधिकारी और उनके फील्ड स्टाफ भी मौजुद थे। ग्रुपएम के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह ने प्रोजेक्ट का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने 07878781003 पर मिस्ड कॉल देकर औपचारिक तौर पर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं से इस मिस्ड कॉल नंबर का प्रचार-प्रसार करने का भी अनुरोध किया ताकि अधिक से अधिक संख्या में आईसीडीएस लाभार्थियों को इस निःशुल्क सेवा का लाभ मिल सके। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

 


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *