उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला शव ✍️

Fast News UP

 

✍️संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला शव ✍️

👉जगतपुर रायबरेली 👈

✍️ रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर में एक किशोर शुक्रवार की शाम को घर से गायब हो गया। परिजनों द्वारा खोजबीन काफी खोजबीन की गई। सुबह नित्य क्रिया को गए लोगों ने देखा तो गांव के बाहर आम के पेड़ से धोती से किशोर शव लटका हुआमिला शनिवार को दौलतपुर गांव की रहने वाली अर्चना देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 12 वर्षीय बेटा विभव पुत्र मनोज कुमार शुक्रवार की शाम चार बजे से घर से गायब हो गया। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सुबह ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए गए थे तो उन्होंने देखा कि गांव के बाहर आम की पेड़ की डाल से विभव का शव धोती के सहारे लटका हुआ है। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक विभव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में कक्षा चार का छात्र था।वहीं मौत की सूचना पर मां अर्चना, बड़े भाई अनुभव और छोटे भाई ननकऊ का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोर के पिता मनोज कुमार मध्य प्रदेश में भट्टे पर श्रमिक का कार्य करते हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव‌ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बात पर जगतपुर थानेदार बबिता पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *