उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️शंकरपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’: तेज बारिश के बीच 3 हजार लोगों ने राना बेनी माधव सिंह को दी श्रद्धांजलि,सांसद किशोरी लाल शर्मा का 101 किलो की माला व तलवार से सम्मान; 51 किलो की माला से हुआ महानायक का माल्यार्पण✍️

Fast News UP

 

✍️शंकरपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’: तेज बारिश के बीच 3 हजार लोगों ने राना बेनी माधव सिंह को दी श्रद्धांजलि,सांसद किशोरी लाल शर्मा का 101 किलो की माला व तलवार से सम्मान; 51 किलो की माला से हुआ महानायक का माल्यार्पण✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली (पत्रकार रितिक तिवारी)‼️

✍️प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती सोमवार को शंकरपुर स्थित स्मारक परिसर में अत्यंत धूमधाम और गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। तेज बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर करीब 3 हजार लोगों का जनसैलाब उमड़ा रहा और देशभक्ति के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ राना पार्क स्थित विशाल अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र-कल्याण की कामना की।
101 किलो की माला से सांसद का सम्मान, 51 किलो की माला से महानायक को नमन
समारोह में पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने 101 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाकर और तलवार भेंट कर विशेष सम्मान किया। वहीं, महानायक की अश्वारोही प्रतिमा पर 51 किलो की विशाल माला से माल्यार्पण किया गया।
आल्हा गायिका नेहा सिंह ने भरा वीर रस
प्रसिद्ध आल्हा गायिका नेहा सिंह (प्रस्तुति संयोजक अरुणेंद्र सिंह) की वीर रस से ओतप्रोत गायकी ने श्रोताओं में नई ऊर्जा भर दी। राना साहब के शौर्य के प्रसंगों को सुनकर उपस्थित जनसमूह झूम उठा।
महानायक के आदर्शों पर चलने का आह्वान
आईएएस कृष्ण शरण सिंह (कार्यक्रम अध्यक्ष): “राना बेनी माधव का जीवन मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल है। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।”
हरिचन्द्र बहादुर सिंह (समिति अध्यक्ष): “राना साहब का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”
दिग्गजों की रही उपस्थिति
समारोह में प्रदेश सचिव कांग्रेस अतुल सिंह,पूर्व मंत्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक अशोक सिंह व सुशील पासी, सुधा द्विवेदी, अतुल सिंह, डॉ. मनीष सिंह, उमेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *