उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️रिंकू होटल के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️रिंकू होटल के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी✍️

‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️रायबरेली, जगतपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव रायबरेली रोड स्थित रिंकू के होटल के पास पाया गया।घटना की सूचना मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 35 – 40 वर्ष आंकी जा रही है। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला वहां कैसे पहुंची।उप निरीक्षक मृत्युंजय बहादुर और उप निरीक्षक अमित सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। वही जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस महिला की पहचान और मौत की वजह जानने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है।स्थानीय लोग भी घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को पहले कभी इलाके में नहीं देखा था।पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई महिला को पहचानता हो तो तुरंत जानकारी दें। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *