उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️ऊंचाहार विधायक ने 1500 लोगों को बांटे वस्त्र जगतपुर में धनतेरस-दीपावली पर साड़ी, अंगवस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️ऊंचाहार विधायक ने 1500 लोगों को बांटे वस्त्र जगतपुर में धनतेरस-दीपावली पर साड़ी, अंगवस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️ ✍️रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के टिकठा मुशल्लेपुर गांव में धनतेरस और दीपावली के उपलक्ष्य में एक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।ग्राम प्रधान बिन्नु सिंह द्वारा आयोजित इस समारोह में 1000 महिलाओं को साड़ियां और 500 पुरुषों को अंगवस्त्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, 250 ग्राम लाई, 500 ग्राम गट्टा, 250 ग्राम चूरा और एक-एक कैलेंडर भी लोगों को दिए गए। विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने गरीब और असहाय लोगों को ये सामग्री वितरित की।इस अवसर पर विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि जिस तरह जनता का आशीर्वाद उन पर है, वे भी पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ लगे रहेंगे। ग्राम प्रधान बिन्नू सिंह ने कहा कि दीपावली के उपलक्ष्य में साड़ियों और अंगवस्त्रों के वितरण से गांव की महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खुशी देखने को मिली है। उन्होंने गांव की जनता को सर्वोपरि बताते हुए आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा की और सभी गांववासियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई दी।इस कार्यक्रम में तिवारीपुर प्रधान अजीज, उड़वा प्रधान रमेश मिश्रा, केवलपुर प्रधान पप्पू सिंह, दौलतपुर प्रधान दीपू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, अरविंद सिंह, अंकित द्विवेदी, हरकेश सिंह, अजय त्रिपाठी, मुन्ना मिश्रा, एसपी सिंह चौहान, शिवनारायण सिंह, शनि सिंह, अमृत लाल, नवीन पांडे, धुन्नी यादव, सुमेर यादव, हीरा लाल, अनिल और चेतक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *