उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर के शैलपुरम में भागवत कथा शुरू पहले दिन महाराज गोपाल शरण ने बताया महात्म्य✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️जगतपुर के शैलपुरम में भागवत कथा शुरू पहले दिन महाराज गोपाल शरण ने बताया महात्म्य✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️जगतपुर के शैलपुरम गांव मंजरे टांघन में एक सप्ताह तक चलने वाले संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री गोपाल शरण जी महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं।भागवत कथा के प्रथम दिन महाराज श्री ने भागवत के प्रथम श्लोक ‘सच्चिदानन्द रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयम नुमः’ और ‘वासुदेव सुतं देवम् कंस चानुर मर्दनम् देवकी परमानंदम् कृष्णम् वंदे जगदगुरुम्’ से कथा का आरंभ किया। महाराज श्री ने बताया कि भागवत के प्रथम श्लोक में भगवान को प्रणाम किया गया है, उनके स्वभाव और लीलाओं का वर्णन है। उन्होंने कहा कि भागवत को समझना भगवान को समझने के बराबर है। जन्म-जन्मांतर के पुण्यों के उदय होने पर ही ऐसे अनुष्ठान संभव होते हैं।

0-3840×2160-0-0#

उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को एक अमर कथा बताया, जिसके श्रवण से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। महाराज ने वेदों के सार और श्रीमद्भागवत महापुराण का बखान करते हुए कहा कि सबसे पहले शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को यह कथा सुनाई थी, जिन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने जोर दिया कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है।कथा के वृतांत में गोपाल शरण जी महाराज ने सनकादिक ऋषि और सूद जी महाराज के संवाद का उल्लेख किया, जिसमें कलियुग के लोगों के कल्याण के लिए

0-3840×2160-0-0#

भागवत कथा को एकमात्र मार्ग बताया गया था।इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी (सुभद्रा पैलेस), आशीष त्रिपाठी, राजन द्विवेदी, सूरज पांडे, आशु द्विवेदी, बंटी मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, बउआ मिश्रा, अंकित द्विवेदी, नीरज तिवारी, प्रदीप तिवारी, स्वतंत्र पांडे, अभिषेक द्विवेदी, देवेश पांडे, देवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप त्रिवेदी, पिंकू तिवारी, एडवोकेट शैलेंद्र शुक्ला, मुन्ना सिंह, सुभाष सिंह, दिवाकर तिवारी, शिवा यादव और शनि तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *