✍️खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में बैंक में तैनात एक युवक की मौत✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में बैंक में तैनात एक युवक की मौत✍️
👉जगतपुर रायबरेली👈 
✍️रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र के जगतपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाईपास पर ट्रक से बाइक टकरा गई। जिससे एक निजी बैंक कलेक्शन डिपार्टमेंट में तैनात युवक की मौत हो गई। बुधवार को जमुनापुर ईश्वर दासपुर निवासी अरविंद सिंह (33) पुत्र राज किशोर सिंह घर से रायबरेली एचडीएफसी बैंक जा रहे थे। तभी घने कोहरे के कारण जगतपुर बैंक ऑफ बडौदा के पास बाईपास पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई।
टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खड़े ट्रक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



