उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर के पूरे पंडित में भागवत कथा का पांचवां दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध और गोवर्धन लीला का वर्णन✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️जगतपुर के पूरे पंडित में भागवत कथा का पांचवां दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध और गोवर्धन लीला का वर्णन✍️

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️रायबरेली के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र स्थित बैरीहार के पंडित के पुरवा में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को रायबरेली से पधारे कथावाचक श्री राघवेंद्र शुक्ला (राघव जी) महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने विशेष रूप से पूतना वध, माखन चोरी और गोवर्धन लीला पर प्रकाश डाला।महाराज श्री राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म के बाद कंस ने उन्हें मारने के लिए अपनी सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजा था। पूतना ने वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उसका वध कर दिया।इसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन की तैयारी कर रहे थे। भगवान कृष्ण ने उन्हें इंद्र की पूजा करने से मना किया और गोवर्धन महाराज की पूजा करने का सुझाव दिया।इंद्र भगवान यह सुनकर क्रोधित हो गए और भारी वर्षा करने लगे, जिससे समस्त ब्रजवासी परेशान हो गए। भारी वर्षा को देखकर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठा लिया और सभी नगरवासियों को उसके नीचे बुला लिया।एक सप्ताह बाद इंद्र ने हार मानकर वर्षा बंद कर दी। इसके बाद पूरे ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगे। कथा समाप्त होने के बाद आरती का आयोजन किया गया और सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर कथा आयोजक प्रदीप कुमार त्रिवेदी ,विनय त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, शुभम त्रिवेदी, सुजल त्रिवेदी,शशांक त्रिवेदी, राघव द्विवेदी, ऋषभ तिवारी, बबलू तिवारी,प्रशांत त्रिवेदी,हर्षेंद्र त्रिवेदी,राकेश सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य, करन बहादुर सिंह प्रधान,नीरज तिवारी,राजन द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला एडवोकेट,राजेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, सौरभ त्रिवेदी, गुलशन ,आदि मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *