उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️बैरीहार पूरे पंडित में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन पंडित राघवेंद्र शुक्ला ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया👍

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️बैरीहार पूरे पंडित में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन पंडित राघवेंद्र शुक्ला ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया👍

👉जगतपुर रायबरेली👈

✍️रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के बैरीहार गांव के पूरे पंडित में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रायबरेली से पधारे कथावाचक पंडित राघवेंद्र शुक्ला (राघव जी)महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। इस दौरान कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा के दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह उत्सव पर आधारित मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

0-3840×2160-0-0#

कथावाचक ने विधि-विधान से गणेश वंदना के साथ कथा का शुभारंभ किया।पंडित राघवेंद्र शुक्ला जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महारास लीला इतनी अलौकिक थी कि स्वयं भगवान भोलेनाथ भी उनके बाल रूप के दर्शन के लिए गोकुल पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त, मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी के भगवान को लेने आने और ब्रज की गोपियों के विरह का मार्मिक चित्रण किया गया। गोपी-उद्धव संवाद का भी वर्णन किया गया। वही छठे दिन की कथा में सिद्ध श्रीपति पीठ बिहारी दास की कुटिया के महाराज श्री गोविंद जी महाराज भी उपस्थित रहे, जिससे भक्तजन अत्यंत प्रसन्न हुए। कथा के समापन पर आरती का आयोजन किया गया और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर कथा आयोजक प्रदीप कुमार त्रिवेदी, विनय त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, शुभम त्रिवेदी, सुजल त्रिवेदी,शशांक त्रिवेदी, राघव द्विवेदी, एडवोकेट योगेन्द्र तिवारी,गजेन्द्र तिवारी,मोनू अग्रहरि,ऋषभ तिवारी, बबलू तिवारी,प्रशांत त्रिवेदी,हर्षेंद्र त्रिवेदी,राकेश सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य, करन बहादुर सिंह प्रधान,नीरज तिवारी,राजन द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला एडवोकेट,राजेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, सौरभ त्रिवेदी, गुलशन और अंशुल निर्मल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे✍️

0-3840×2160-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *